पुरुष और महिलाओं के साथ किशोरों में भी तंबाकू, गुटका सेवन तेजी से बढ़ रहा है। इससे लगातार कैंसर का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार तंबाकू सेवन से पुरुषों में 50%, महिलाओं में 20% और किशोरों में 30% कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा लोगों को जागरूक 1972 लोगों का तंबाकू छुड़वाया गया।