संसद के मानसून सत्र में दोनों सदनों में आज भी हंगामा जारी है। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। संसद के मानसून सत्र का तीसरे दिन भी विपक्षी दलों के हंगामें की भेंट चढ़ने के आसार हैं। पेगासस जासूसी कांड, कृषि कानून विरोधी आंदोलन और महंगाई के मुद्दे पर लगातार दो दिन संसद की कार्यवाही बाधित हुई है। आज भी पूरा दिन संसद में पेगासस और किसानों के मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं।
कृषि कानूनों पर बोले कृषि मंत्री
– कृषि कानूनों के मुद्दे पर संसद में हंमामे के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश ने देखा है कि ये कृषि कानून फायदेमंद हैं और किसानों के पक्ष में हैं। हमने इन कानूनों के बारे में चर्चा की है। यदि वे बिंदुवार कानूनों के साथ अपने मुद्दों को व्यक्त करते हैं, तो हम इस पर चर्चा कर सकते हैं।
लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि कोई स्पष्टीकरण केवल तभी मांग सकता है जब बयान दिया गया हो और सरकार ऐसा ही कर रही हो। सभी सदस्य बोल नहीं पाएंगे। यह खुद को कुचलने और बचाने और अन्य सदस्यों को (पेगासस मुद्दे पर) बोलने की अनुमति नहीं देने का प्रयास है।