झारखंड के राज्यपाल के रूप में रमेश बैस ने ली शपथ
रांची
नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस ने बुधवार को झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण किया। उन्हें राज भवन स्थित बिरसा मंडप में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन ने राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई। इससे पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह द्वारा राष्ट्रपति भवन की ओर से राज्यपाल की नियुक्ति से संबंधित वारंट को पढ़ा गया। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, सत्यानन्द भोक्ता, चम्पई सोरेन, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, बादल, सांसद संजय सेठ, दीपक प्रकाश, रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, विकास आयुक्त अरुण सिंह, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, महानिदेशक, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल व निगरानी विभाग श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
