समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज राजस्थान के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अर्जुन देथा और श्री बसंत हरियाणा ने भेंट की और राजस्थान की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की संभावनाओं पर भी वार्ता की।
श्री अर्जुन देथा उदयपुर और श्री बसंत हरियाणा जयपुर राजस्थान में रहकर राजनीतिक सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। श्री अर्जुन देथा जातीय जनगणना के सम्बंध में पहले से लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। वे सामाजिक न्याय के पक्षधर रहे हैं।
श्री अर्जुन देथा जनता दल और जार्ज फर्नान्डिस से जुड़े रहे थे। बाद में वे जनता दल (एस) में शामिल हुए। जनता दल (एस) के एनडीए में शामिल होने के विरोध में उन्होंने उससे नाता तोड़ लिया है। जनता दल राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रहे है।
समाजवादी पार्टी राजस्थान में इस बार चुनाव में पूरी तैयारी से भाग लेने जा रही है। लोगों में समाजवादी पार्टी के प्रति काफी रुझान दिखाई दे रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *