डीपीएस राँची के विद्यार्थियों ने मिस्र देश का किया भ्रमण

दिल्ली पब्लिक स्कूल, राँची द्वारा विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट एक्सकर्शन का आयोजन किया गया जिसके तहत उन्हें मिस्र की ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण मनोरम भूमि से रूबरू होने का मौका प्राप्त हुआ। समृद्ध संस्कृति और ज्ञानवर्धक अनुभवों से परिपूर्ण यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए एक अविस्मरणीय रोमांच साबित हुई। इस यात्रा से छात्रों को ईजिप्ट के अद्वित्य प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक स्थलों से परिचित होने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ। दस दिवसीय भ्रमण के दौरान छात्रों को मिस्र के समृद्ध इतिहास, प्रतिष्ठित स्थलों और जीवंत परंपराओं का पता लगाने का अवसर मिला। शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने प्राचीन मिस्र के रहस्यों को गहराई से जानने के साथ-साथ देश के आधुनिक आकर्षण का भी लुत्फ़ उठाया।

इस भ्रमण की शुरुआत मिस्र की राजधानी कैरो से शुरू हुई और अलेक्जेंड्रिया की ओर बढ़ी। अपने अभियान को जारी रखते हुए, छात्रों ने असवान शहर का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने फाइल मंदिर और हाई डैम के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुई। इसके बाद विद्यार्थियों को नाइल नदी पर क्रूज की सवारी करने का मौका प्राप्त हुआ एवं उन्होंने असवान से कॉम ओम्बो टेम्पल तक का सफर तय किया। उसके बाद सभी विद्यार्थीगण एस्ना गए और एस्ना डैम का भी भ्रमण किया। क्रूज की सवारी लक्सर में समाप्त हुई और फिर यात्रा वैली ऑफ किंग्स और हत्शेपसुत के मंदिर के लिए शुरू हुई। मंदिरो की चित्रलिपि ने हजारों साल पहले मौजूद सभ्यता की एक झलक प्रदान की। वहां से, उन्होंने हूर्घाडा रिज़ॉर्ट का दौरा किया और रेड सी में एक द्वीप में स्नॉर्कलिंग और तैराकी का आनंद लिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने मिस्र के सबसे प्रसिद्ध स्थान – गीज़ा के पिरामिड का भ्रमण किया जो दुनिया के सेवन वंडर्स में से एक है एवं वहाँ पर उन्होंने मिस्र देश के समृद्ध इतिहास को आत्मसात किया।

इस अवसर पर मिस्र के पेशेवर विशेषज्ञ भी पूरी यात्रा के दौरान विद्यार्थियों के साथ रहे और उन्होंने छात्रों के साथ मिस्र देश की आकर्षक कहानियों और ऐतिहासिक उपाख्यानों को साझा किया, जिससे मिस्र के अतीत के बारे में छात्रों की समझ में वृद्धि हुई। छात्रों को मिस्र में दैनिक जीवन को अनुभव करने का अवसर भी मिला। उन्होंने परफ्यूम फैक्ट्री का भी दौरा किया और मिस्र की पेपिरस पेंटिंग्स से खुद को परिचित कराया। इस यात्रा ने न केवल प्राचीन इतिहास की गहरी समझ प्रदान की बल्कि छात्रों के बीच व्यक्तिगत विकास और सांस्कृतिक प्रशंसा को भी बढ़ावा दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ राम सिंह ने कहा, “पर्यटन के माध्यम से विद्यार्थी इतिहास, संस्कृति और जीवन के नैतिक मूल्यों से परिचित होते है। यह ईजिप्ट की यात्रा छात्रों के व्यक्तिगत और विकासात्मक आरंभिक अनुभव का अद्वितीय अवसर प्रदान करने का एक सफल माध्यम है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र इस यात्रा के द्वारा अद्यतित ज्ञान और ऐतिहासिक समृ

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed