विकसित भारत- मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान का भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुआ शुभारंभ।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व मंत्री विधायक सीपी सिंह ने की अभियान की शुरुआत।

प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवं प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक रहे उपस्थित।

सर्व स्पर्शी एवं सर्व समावेशी सुझाओं के साथ बनेगा भाजपा का संकल्प पत्र: सीपी सिंह

भाजपा प्रदेश कार्यालय में विकसित भारत – मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व स्पीकर , विधायक सीपी सिंह ने किया।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की है और इसे पूरा करने का वादा भी किया है। देश की आजादी का यह अमृत काल चल रहा है और यह भारत के इतिहास का वह कालखंड है जब देश विकास में एक लंबी छलांग लगाने जा रहा है।

कहा कि इसी परिकल्पना के आधार पर भारत ने “विकसित भारत मोदी की गारंटी” संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभारंभ करने जा रही है। जिसका उद्देश्य है जन-जन की आकांक्षाओं को सीधा मोदी तक पहुँचाना ताकि वे भारत के विकसित भारत संकल्प पत्र का आधार बन सकें।

कहा कि आकांक्षा संग्रह अभियान कार्यक्रम जनता के समर्पण और विश्वास का प्रमाण होगा। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के घोषणापत्र हेतु 1 करोड़ से अधिक लोगो के सुझाओं, उनकी आकांक्षाओं और विचारों को जानने का लक्ष्य रखा गया है।

कहा कि अभियान में सुझाव एकत्रित करने हेतु सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 और नमो ऐप की सुविधा लांच की गई है। साथ ही जन-जन के सुझाव एकत्रित करने के लिए पार्टी द्वारा LED प्रचार रथ भी शुरू किया गया हैं।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवं प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक उपस्थित थे।

प्रदेश भर के सभी जिलों में इस अभियान की शुरुआत की गई। जिसमे प्रदेश के नेतागण शामिल होंगे

शामिल होने वालों में संजय सेठ, सांसद- राँची, सुनील सोरेन, सांसद – जामताड़ा, सुदर्शन भगत, सांसद-गुमला, निशिकांत दुबे, सांसद- देवघर,जयंत सिन्हा, सांसद- हजारीबाग, बीडी राम,सांसद – पलामू, अन्नपूर्णा देवी, सांसद- कोडरमा, विद्युत वरण महतो, डॉ मिस्फीका हसन – पाकुड़, डॉ लुईस मरांडी- दुमका, मुन्ना मिश्रा- गोड्डा, दुर्गा मरांडी- साहिबगंज, प्रतुल शाहदेव- खूंटी, रमाकान्त महतो- रामगढ़, अविनेश सिंह- लातेहार, कुणाल षड़ंगी- पूर्वी सिंहभूम, जेबी तुबिद- सरायकेला- खरसांवा, अरुण उराँव- लोहरदगा, विनय कुमार सिंह- बोकारो

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed