समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से लोकतंत्र की नई दिशा तय होगी। यह पांच वर्ष का नहीं, आने वाली पीढ़ी के भविष्य का भी चुनाव है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने तथा भाजपा की साजिश और षडयंत्र करने की रणनीति से निबटने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी को निभानी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने में कोई कसर नहीं छोड़नी है।
श्री अखिलेश यादव ने उपस्थित विधायकों, 2022 विधानसभा के पूर्व प्रत्याशियों से कहा कि जितना वोट उन्हें पहले मिला था, उससे बढ़चढ़कर इस बार समाजवादी पार्टी के जो भी प्रत्याशी हो उनकी मदद करें और उनको ज्यादा वोट दिलाएं। उम्मीद है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश का परिणाम ऐसा होगा जिससे भाजपा का पूरी तरह सफाया होगा।
श्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में हुई बैठक में आज विधायकों एवं पूर्व प्रत्याशियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हर स्तर पर सतर्क और सावधान रहना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *