आज दिनांक 25 मई 2023 को झारखंड के वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों में संचालित हो रहे वोकेशनल संघ के सभी सदस्य गण शामिल हुए तथा अपने अपने संघ को पूर्ण विलय करते हुए एकीकृत निर्माण हेतु निर्णय लिया गया साथ ही संगठन के विस्तार हेतु सर्वसम्मति से निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की गई

  1. समान कार्य हेतु समान वेतन
  2. वैसे विश्वविद्यालय जहां कार्यरत शिक्षकों को ईपीएफ के लाभ से वांछित रखा गया है,अविलंब लागू किया जाय।
  3. अनुबंध नियमावली में हो रही विसंगतियों को दूर करते हुए इसे ऑटो रिनुअल की प्रक्रिया में अविलंब लाया जाए।
  4. सभी विद्यालयों में संचालित वोकेशनल कोर्स के कार्यरत शिक्षकों के पद सृजन हेतु कार्य को अग्रसित किया जाय।
  5. सभी विश्वविद्यालय में संचालित वोकेशनल कोर्स का एकीकृत खाता का संचालन हो।

उपरोक्त बैठक में शामिल सदस्य नीलाम्बर पीतांबर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर, रांची विश्वविद्यlलय, रांची, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग कोल्हान विश्वविद्यालय, जमशेदपुर विश्वविद्यालय जमशेदपुर के सदस्य गण शामिल थें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *