विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ विश्व विद्यालय ने रीता अरोड़ा ‘जय हिन्द’ दिल्ली को “भारत गौरव सम्मान” से नवाजा

विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ विवि के गांधीनगर के आयोजन में आयोजित हुए 22वें दीक्षांत समारोह में देश-विदेश के साहित्यकारों सहित दिल्ली की कवयित्री, लेखिका, समाजसेवी रीता अरोड़ा ‘जय हिन्द’ को “भारत गौरव सम्मान” की उपाधि से नवाजा गया।
उन्हें ये सम्मान उनकी सुदीर्घ हिन्दी-सेवा, सारस्वत साधना, कला/विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों, शैक्षिक प्रदेयों,महनीय शोधकार्य तथा राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर ये उपाधि प्रदान की गई।
साहित्य लेखन के साथ ही समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अपने बहुमूल्य समय व योगदान के लिए भी ‘भारत गौरव’ की उपाधि से नवाजा गया।
रीता जयहिन्द को यह सम्मान मिलने पर स्थानीय लोगों ने बधाई दी।
विद्यापीठ के कुलपति डॉ तेज नारायण कुशवाहा, कुलाधिपति डॉ सुमन भाई, कुलसचिव डॉ देवेन्द्र शाह ने रीता जयहिन्द को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित करते हुए कहा कि रीता जयहिंद देश भर में भावी पीढ़ी का मार्गदर्शन करते हुए प्रेरक लेख,आलेख व कविताओं के माध्यम से भावी पीढ़ी में नैतिक शिक्षा के साथ अपनी भारतीय संस्कृति व सभ्यता के बीज रोपित कर रही हैं।
सम्मानित करते हुए विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ के समस्त विद्वतजनों ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को ये उपाधि से सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है।
रीता अरोड़ा जय हिन्द को इससे पूर्व राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान, महाश्रमण जन्म जयंती पर विश्व वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट, साहित्य के क्षेत्र में ‘शब्द सृजन सम्मान’ विश्व वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोरोना योद्धा अवार्ड, मानव जागरूकता सम्मान, पद्मश्री हरिभाऊ ‘वाकणकर सम्मान’ भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन द्वारा तेजस्विनी सम्मान, महिला सशक्तिकरण सम्मान, विद्या वाचस्पति, विद्या सागर जैसे कईं सम्मान मिल चुके हैं।
रीता अरोड़ा जय हिन्द ने भारत गौरव सम्मान की उपाधि से सम्मानित किए जाने पर विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ विवि परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भावी पीढ़ी के मार्गदर्शन के लिए वे लगातार साहित्य एवं समाज कल्याण में सदैव प्रयासरत रहूंगी।
इस भारत गौरव सम्मान पत्र के मिलने पर रीता जय हिन्द ने का कि इसका श्रेय मेरे परिवार जनों व गुरुजनों को जाता है।
डॉ (मानद) रीता अरोड़ा जय हिन्द ?️???

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed