रांची : झारखंड में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण रांची समेत पूरे राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. हैरानी इस बात की है कि रांची के कांके में शिमला से भी कम तापमान दर्ज किया गया है. पूरे राज्य के तापमान में उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण गिरावट दर्ज की जा रही है. कड़ाके की ठंड राज्य के लगभग सभी जिलों में पड़ रही है.
देर शाम और सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं. कई जिलों में तापमान १० डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया. राजधानी रांची से सटे कांके का न्यूनतम तापमान शनिवार को ३.८ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं दूसरी ओर मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान ३.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान भी ८ डिग्री सेल्सियस के आसपास है.

मौसम विभाग के अनुसार रविवार १७ नवंबर को रांची का अधिकतम तापमान २४.४ व न्यूनतम तापमान ८.० डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. वहीं कांके का अधिकतम तापमान २२.० व न्यूनतम तापमान ३.८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कांके का तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया. बता दें कि शिमला का न्यूनतम तापमान ५.०, दिल्ली का ६.५ एवं जम्मू का ७.१डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रांची स्थित मौसम विभाग के मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में २८.८ व सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा में ६.७ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *