युथ कांग्रेस एवं एन.एस.यू.आई के प्रयास से डोरंडा कॉलेज की शिक्षिका, विद्यार्थियों एव कॉलेज के कर्मचारियों को मिला इंसाफ। एन.एस.यू.आई के नेता अब्दुल राबनावाज लगातार इस मुद्दे को लेकर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में इंसाफ दिलाने में लगे हुए थे। आज विश्वविद्यालय में बैठक के बाद आरोपी शिक्षक को डोरंडा कॉलेज से हटा दिया गया। निर्णय आने के बाद कॉलेज के सभी लोग प्रसन्न है एव पार्टी के लोगो को धन्यवाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर किसी महिला के साथ, विद्यार्थियों के साथ या किसी भी कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करेगा तो उसे सजा मिलेगी।