आमड़ापाड़ा,पाकुड़: शुक्रवार को बिहारी प्रकृति पार्क में भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय मंडल कमिटी बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं व जिला के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल कोषाध्यक्ष,एसटी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष,को संबोधित करते हुए सबों से बारी बारी से परिचय प्राप्त किया। इस बैठक में १२ मंडल में से ९ अध्यक्ष ने भाग लिया।

आगामी २६ नम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम आयोजित होने वाली है। इस कार्यक्रम में
हर बुथों में मन बात की कार्यक्रम में आवश्यक रूप से भाग ले। सभी बुथों की कार्यकर्ता कार्यक्रम को आवश्यक सुने।और लोगों सुनाए। प्रेरित करें।मन की बात कार्यक्रम से जनता को अवगत कराया जाए। प्रधानमंत्री की मन की बात सबों को सुनाना है और लोगों को भी सुनाना है। हर महीने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम आयोजित होती हैं। हर बुथों में अगर कार्यक्रम नहीं हो पा रही है।तो उस बुथ के अंतर्गत ३-४ गांव के अंदर जहां पर शांति केंद्र पड़ता है। वहां पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित करें।और लोगों को जागरूक करें। और फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।जनता को यही बताना है।

बाबूलाल मरांडी ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जितने के लिए कार्यकार्ताओं को कई अहम टिप्स दिए। उन्होंने कहा जनता व कार्यकार्ता ही रीढ़ की हड्डी होती है।कार्यकार्ता व जनता के बिना चुनाव जितना आसान नहीं होता है।इस पर सभी कार्यकार्ता विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।
इस बैठक में जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, भाजपा नेता बाबुधन मुर्मू, दानिएल किस्कू,साहेब विजय भगत,ताला मरांडी पूर्व विधायक बरहेट सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *