आज दिनांक 05-07-2023 को मध्यप्रदेश के भाजपा के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह शासन में सत्ता के नशे में चूर अहंकारी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है। यह घटना भाजपा शासन में आदिवासियों को प्रताड़ित एवं अपमानित करने की चरम सीमा है।
इस शर्मनाक घटना के विरोध में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कट्ठलमोड़ चौक, रांची में रांची जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा किया जाएगा।
इस पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि भाजपा नेता के इस कृत्य से इंसानियत शर्मसार हुई है।यही भाजपा का आदिवासियों-दलितों एवं पिछड़ों के प्रति नफरत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है।

आज रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो के नेतृत्व में आयोजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिव राज सिंह चौहान के पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अजयनाथ शाहदेव, प्रदेश महासचिव शिव कुमार भगत, जिला उपाध्यक्ष ऐनुल हक, प्रखंड अध्यक्ष सहावीर लोहरा, मंडल अध्यक्ष अख्तर, बेलस तिर्की, महिला अध्यक्ष मेरी तिर्की, प्रखंड महिला अध्यक्ष उषा देवी, जिला महासचिव शाहिद अंसारी, जिला प्रवक्ता संजय सरैया, महावीर नायक, कृजीवन महतो,बसंत बाखला, विनीता तिर्की, जतरी देवी, गंगीया देवी, फिरोज अंसारी सहित सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed