IMD ने मुंबई और ठाणे के लिए शनिवार को येलो अलर्ट जारी किया है जिसमें मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.