पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष २१ मई को बोकारो की जनसभा और गिरिडीह लोकसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन लेंगे हिस्सा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री २१ मई को बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर २सी स्थित दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। जनसभा दोपहर १२:३० बजे से होगी।

श्री मरांडी गिरिडीह लोकसभा के गिरिडीह जिले के टुंडी प्रखंड स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में २ बजे भाग लेंगे।

श्री मरांडी गिरिडीह जिले के पीरटाड़ प्रखंड स्थित हरलाडीह मैदान में ३:०० बजे से आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी सुनील सिंह, लोकसभा संयोजक प्रकाश सेठ, प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी, गिरिडीह जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, कार्यक्रम प्रभारी प्रकाश पंडित भी मौजूद रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *