आज माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा श्री रबीन्द्रनाथ महतो अपने कार्यालय कक्ष में 11:30 बजे पू॰ को दिनांक 22 नवंबर एवं 23 नवंबर 2023 को होने वाली झारखण्ड विधान सभा की स्थापना दिवस समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।
नक्सल मुठभेड़ों में शहीद होने वाले झारखंड के जवानों तथा खेल से जुड़े लोग जिन्हें 22 नवंबर 2023 को सम्मानित किया जाना है ,संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कार्यक्रम के लिए अपने नोडल पदाधिकारियों के माध्यम से कि हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुँचाने में सहयोग करेंगे।
इसी प्रकार से चंद्रयान मिशन 3 से जुड़े झारखंड के वैज्ञानिक ,झारखंड के टॉपर छात्र छात्राओं जिन्हें पुरस्कृत किया जाना है उनकी यातायात सुरक्षा एवं आवासन के संबंध में भी जिला प्रशासन राँची को बैठक में निर्देश दिए गए।
उक्त बैठक में झारखंड के मुख्य सचिव , पुलिस महानिदेशक,संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं राँची जिला प्रशासन उपस्थित रहे।
